अमेरिका में भारतीय मूल के 20 वर्षीय छात्र का शव मिला
आलाप इसी साल दिसंबर महीने में इंजीनियरिंग स्नातक होने वाला था। उसने कार्नेल विवि से ही इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने की सोची थी।
न्यूयार्क, प्रेट्र। कार्नेल विश्वविद्यालय में पढ़ रहे भारतीय मूल के छात्र आलाप नरसिपुरा(20) का शव बरामद किया गया है। वह बुधवार से लापता था। इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के छात्र आलाप का शव इथाका फाल्स से कुछ दूरी पर फाल क्रीक के पास मिला।
पुलिस ने बताया कि आलाप की मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। अब तक किसी आपराधिक साजिश का पता नहीं चला है। फिलहाल ऐसी कोई सूचना भी नहीं है। आलाप के लापता होने के बाद से पुलिस इथाका के आसपास के स्थानों की तलाश कर रही थी। उसके हुलिया के बारे में ब्योरा देते हुए एडवाइजरी जारी की थी।
वह अंतिम बार 17 मई को कार्नेल विवि के कैंपस में देखा गया था। आलाप इसी साल दिसंबर महीने में इंजीनियरिंग स्नातक होने वाला था। उसने कार्नेल विवि से ही इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने की सोची थी।
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर कार ने लोगों को रौंदा, एक की मौत