ओमान के साथ भारतीय नौसेना का अभ्यास शुरू
भारत और खाड़ी देश ओमान की नौ सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। अगले एक महीने तक भारतीय नौ सेना के चार जहाज ओमान के तट पर इस अभ्यास में शामिल होंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करना है।
मस्कट। भारत और खाड़ी देश ओमान की नौ सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। अगले एक महीने तक भारतीय नौ सेना के चार जहाज ओमान के तट पर इस अभ्यास में शामिल होंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करना है।
पढ़ें: खुलासा! नेवी में ही काम करता था वाशिंगटन नेवी यार्ड का हमलावर
भारतीय नौसेना के आइएनएस मैसूर, आइएनएस तरकश, आइएनएस तबार और आइएनएस आदित्य ने गत शुक्रवार से सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना की मुंबई स्थित पश्चिमी नेवल कमांड के चारों जहाज गुरुवार को ओमान के तट पर पहुंचे। बेड़े का नेतृत्व रियर कमांडर एडमिरल अनिल कुमार चावला ने किया। वह पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर हैं। टाइम्स ऑफ ओमान की खबर के मुताबिक, यह नसीम अल बहार नाम के द्विवर्षीय नौसेना अभ्यास का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारत और ओमान के बीच मौजूदा संबंधों और आपसी सहयोग को और मजबूती देना है। दोनों देशों के बीच 1953 की संधि के बाद संबंध कायम हुए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर