अमेरिका: फ्लाइट में यौन उत्पीड़न का आरोप, भारतीय गिरफ्तार
अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोप में एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अदालत से उन्हें जमानत मिल गई है।
न्यूयॉर्क,(पीटीआई)। अमेरिका की एक फ्लाइट में भारतीय शख्स को महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
58 वर्षीय भारतीय नागरिक वीरभद्रराव कुनम पर लॉस एंजिलिस से न्यूजर्सी जा रही एक फ्लाइट में अपनी बगल की सीट पर सो रही एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। आरोपी शख्स आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का रहने वाला है। एफबीआई ने उन्हें 30 जुलाई को हिरासत में लिया था।
मंगलवार को वीरभद्रराव को नेवार्क की संघीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 50 हजार अमेरिकी डॉलर के सिक्योरिटी बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। दोषी साबित होने पर उन्हें दो साल की जेल और ढाई लाख के अमेरिकी डॉलर के जुर्माना की सजा मिल सकती है।
मां-बेटी से रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप, पेशाब पीने के लिए किया मजबूर