Move to Jagran APP

नाइजीरिया में भारतीय कंपनिया रोजगार देने में अव्वल: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि 100 से ज्यादा भारतीय कंपनियां यहां काम कर रही हैं और वे संघीय सरकार के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार के सबसे ज्यादा मौके दे रही हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 12:49 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 06:17 AM (IST)
नाइजीरिया में भारतीय कंपनिया रोजगार देने में अव्वल: उपराष्ट्रपति

राजीव सचान, अबुजा। भारत-नाइजीरिया साझा बिजनेस फोरम इस देश में भारतीय कंपनियों की दमदार मौजूदगी का गवाह बना। इस फोरम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि 100 से ज्यादा भारतीय कंपनियां यहां काम कर रही हैं और वे संघीय सरकार के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार के सबसे ज्यादा मौके दे रही हैं।

loksabha election banner

नाइजीरिया में भारत का निवेश 10 अरब डॉलर के पार कर गया है और जल्द ही उसमें और बढ़त देखने को मिलेगी। बिजनेस फोरम को नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति येमी ओसीबाजो ने भी संबोधित किया। फोरम में भारतीय व्यापारियों के दल का नेतृत्व टाटा अफ्रीका के बहराम सबावाला ने किया।

अंसारी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मौजूदा वित्तीय स्थितियों को देखते हुए भारत और नाइजीरिया के साथ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों देश मौजूदा चुनौतियों को अवसर में बदल सकते हैं। इस बदलाव में नाइजीरिया और भारत के उद्योगपति अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने नाइजीरिया और भारत के उद्योगपतियों से कहा कि बुनियादी विकास और ऊर्जा सुरक्षा भारत और नाइजीरिया जैसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग के लिए अहम क्षेत्र हैं।

कब तक चलेगा 'सैनिक हमारे और फैसला उनका' वाला चलन

नाइजीरिया और माली की पांच दिवसीय यात्रा पर आये अंसारी ने कहा कि दोनों देश इन क्षेत्रों में आपसी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर सहयोग बढ़ा सकते हैं। भारत ने 100 स्मार्ट सिटी विकसित करने, शहरों और गांवों में बुनियादी विकास और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के जरिये बुनियादी विकास को रफ्तार देने की पहल की है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में विदेशी भागीदारी की व्यापक संभावनाएं पैदा हुई हैं।

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के नेतृत्व में नाइजीरिया द्वारा की गई पहल देखकर खासे प्रभावित हैं। नाइजीरिया ने अपने लोगों को समृद्ध बनाने के लिए कई कदम उठाये हैं। भारत इसमें भागीदारी करने को तैयार है। अंसारी के अनुसार भारत और नाइजीरिया के बीच रिश्तों में हमेशा गरमाहट रही है। इन रिश्तों में आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग सबसे अहम है।

PICS : उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बिहार चैंबर अॉफ कॉमर्स के कार्यक्रम में की शिरकत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.