चार माह के बेटे को पीटने पर भारतीय पर मुकदमा दर्ज
एक भारतीय पर अपने चार महीने के बच्चे को बुरी तरह पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई है। अस्पताल में भर्ती इस बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। क्वींस निवासी 28 वर्षीय जगशीर सिंह पर गंभीर आरोप तय किए गए
न्यूयॉर्क। एक भारतीय पर अपने चार महीने के बच्चे को बुरी तरह पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई है। अस्पताल में भर्ती इस बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
क्वींस निवासी 28 वर्षीय जगशीर सिंह पर गंभीर आरोप तय किए गए हैं। इनमें उसे 25 साल तक कैद की सजा हो सकती है। उसकी जमानत राशि दो लाख डॉलर (करीब 1.2 करोड़ रुपये) तय की गई है। क्वींस डिस्टि्रक्ट रिचर्ड ब्राउन ने बताया कि आरोप पत्र के मुताबिक, बच्चे की मां रीना मल्होत्रा काम पर जाने से पहले गत 19 दिसंबर को उसे अपने पति का पास छोड़कर गई थी। सिंह ने पहले बयान में झूठी कहानी गढ़ी लेकिन पुलिस के सख्ती से पूछे जाने पर उसने सच कबूल कर लिया। सिंह ने बताया कि बच्चा चार फुट ऊंची मेज से गिर गया था।
इसके बारे में उसने अपनी पत्नी को कुछ नहीं बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने बच्चे की देखभाल में लापरवाही बरती है। मेज से गिरने के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी लेकिन उसने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
अस्पताल में जांच में डॉक्टरों ने पाया कि सिर के अलावा बच्चे की मस्तिष्क के अंदरूनी हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई। इससे ऑक्सीजन की कमी हो गई और बच्चे का मस्तिष्क क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।