जानें, भारत को पाकिस्तान क्यों मानता है अपना सबसे बड़ा दुश्मन
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता असीम बाजवा ने कहा है कि पाकिस्तान का सबसे बड़ा खतरा भारत है।
इस्लामाबाद, (पीटीआई)। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत को पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।
पाक सेना ने प्रवक्ता असीम बाजवा ने कहा कि भारत से खतरे की वजह से हमें अपने रक्षा तंत्र को भारत विशेष बनाने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत से संपर्क के प्रयास जारी हैं। हालांकि कश्मीर का लंबित मुद्दा दोनों देशों के बीच तनाव का कारण है।
बाजवा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर भी पाकिस्तान के लिए पर्याप्त नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले की निंदा की। इस हमले में तालिबान का पूर्व प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर मारा गया था। बाजवा ने कहा कि अमेरिका का सहयोगी होने बावजूद पाकिस्तान को इस हमले की जानकारी नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। मंसूर अफगान शांति प्रक्रिया का हिस्सा था।
NSG में भारत की एंट्री पर नहीं बनीं सहमति, 6 देशों ने किया विरोध