Move to Jagran APP

सौ अरबपति के साथ भारत छठवें नंबर पर

भारत अरबपतियों की तादाद के मामले में छठें स्थान पर कायम है। देश में 100 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 175 अरब अमेरिकी डॉलर (10500 अरब रुपये) है। पूरी दुनिया में कुल अरबपतियों की संख्या 2325 हो गई है, जो अब तक का रिकार्ड है। वेल्थ-एक्स और यूबीएस की 2014 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में बीते साल के मुकाबले अ

By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 09:17 AM (IST)
सौ अरबपति के साथ भारत छठवें नंबर पर

सिंगापुर/नई दिल्ली। भारत अरबपतियों की तादाद के मामले में छठें स्थान पर कायम है। देश में 100 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 175 अरब अमेरिकी डॉलर (10500 अरब रुपये) है। पूरी दुनिया में कुल अरबपतियों की संख्या 2325 हो गई है, जो अब तक का रिकार्ड है।

loksabha election banner

वेल्थ-एक्स और यूबीएस की 2014 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में बीते साल के मुकाबले अरबपतियों की संख्या में कमी आई है। 2013 में भारत में 103 अरबपति थे। हालांकि इसके बावजूद भारत शीर्ष दस में अपने छठें स्थान पर कायम है। खास बात यह कि भारत में अरबपतियों की संख्या स्विट्जरलैंड, हांगकांग और फ्रांस से ज्यादा है।

मुंबई शीर्ष 20 'अरबपति शहर' में

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई 28 अरबपतियों के साथ दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों के शहरों में शुमार है। इस सूची में न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है, जहां 103 अरबपति रहते हैं। अरबपतियों के मामले में शीर्ष 40 देशों में अमेरिका अपने पहले स्थान पर काबिज हैं। यहां दुनिया के सबसे ज्यादा 571 अरबपति हैं। इसके बाद चीन (190) और ब्रिटेन (130) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

देश में कम, दुनिया में बढ़े अरबपति

रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2013 से जून 2014 के बीच भारत में अरबपतियों की संख्या तीन प्रतिशत कम हुई है, जबकि अरबपतियों की कुल संपत्ति पांच अरब डॉलर घटकर 175 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि दुनियाभर की बात करें तो अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दुनिया में अरबपतियों की संख्या 2325 हो गई है। 2013 के मुकाबले यह सात प्रतिशत अधिक है। 2014 में 155 नए अरबपति इस सूची में जुड़े हैं। दुनिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति में भी 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह 73 खरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। यह संपत्ति अमेरिका के डाउ जोन्स की सूची में शामिल सभी कंपनियों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।

एशियाई अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी

महाद्वीपों के मामले में यूरोप 775 अरबपतियों के साथ अव्वल है। इनकी कुल संपत्ति 23.70 खरब डॉलर है। वहीं एशिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति में बीते साल 18.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो अन्य महाद्वीपों की तुलना में सबसे ज्यादा है। अरबपतियों की कुल आय बढ़ोतरी में एशिया का योगदान 30 प्रतिशत का है। एशिया में अरबपतियों की संख्या में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस सूची में एशिया से 52 नए नाम जुड़े हैं, जिनमें से सर्वाधिक 33 चीन के हैं।

पढ़े: दुनिया के अरबपतियों में मुकेश का घर सबसे महंगा

विश्व की बड़ी व ताकतवर कंपनियों में 54 भारतीय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.