Move to Jagran APP

मलेशिया: 'लिटिल इंडिया' में तोरण गेट का उद्घाटन

पीएम मोदी ने लिटिल इंडिया में टोरन गेट का उद्धघाटन किया। इस मौके पर कहा उन्होंने कहा कि भारतीय पर्यटक बड़ी तादाद में लिटिल इंडिया आते हैं और टोरन गेट आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा।

By Lalit RaiEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 10:33 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 12:41 PM (IST)
मलेशिया: 'लिटिल इंडिया' में तोरण गेट का उद्घाटन

कुआलालंपुर। पीएम मोदी ने 'लिटिल इंडिया' में तोरण गेट का उद्धघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय पर्यटक बड़ी तादाद में 'लिटिल इंडिया' आते हैं, और तोरण गेट आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा। पीएम मोदी ने कहा कि ये महज पत्थर पर उकेरी गई कला नहीं है, बल्कि ये गेट दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों की कहानी बयां करता है। भगवान बुद्ध की वाणी न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया में गुंजती है। उनके संदेशों के प्रचार प्रसार में तोरण गेट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के संबंध सिर्फ आर्थिक नहीं हैं बल्कि सांस्कृतिक तौर पर दोनों मुल्क एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

loksabha election banner

यह भी देखें :महज पत्थर पर उकेरी गई कला नहीं है 'तोरण गेट'

नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिंगापुर के हीरो ली कुआन कहा करते थे कि आर्थिक विकास के लिए नैतिक और सामाजिक मुल्यों से समझौता करने की जरुरत नहीं है। वहीं मलेशिया के पीएम नजीब रज्जाक ने भी कहा कि भारत ने दुनिया को ये दिखाया है कि आर्थिक विकास के लिए नैतिक,सामाजिक मुल्यों से समझौता करने की जरुरत नहीं है।

गौरतलब है कि तोरण गेट को सांची स्तूप की डिजाइन पर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : जापान के पीएम संग 12 दिसंबर को गंगा आरती देखेंगे मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.