तीसरी बार दूल्हा बने क्रिकेट से राजनीति में आए 63 वर्षीय इमरान खान
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने तीसरी बार लंदन में एक सादे समारोह में शादी कर ली। ये उनकी तीसरी शादी है।
इस्लामाबाद, प्रेट्र: क्रिकेट के मैदान से राजनीति में उतरे इमरान खान तीसरी बार दूल्हा बने। पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के अध्यक्ष ने लंदन में एक सादे समारोह में शादी की।
दूसरी पत्नी से तलाक के बाद 63 वर्षीय खान ने हाल ही में कहा था कि वह तीसरी शादी करने के बारे में विचार कर रहे हैं। एक टीवी ने खबर दी है कि खान ने 'शादी करने की हैट्रिक' बनाई है। क्रिकेट के मैदान में जब कोई गेंदबाज लगातार तीन गेंदों पर तीन खिलाडि़यों को आउट करता है तो उसे ही हैट्रिक कहा जाता है। खान क्रिकेट की दुनिया में गेंदबाज के रूप में जाने जाते रहे हैं।
टीवी ने कहा है कि खान की दुल्हन मानेका परिवार से आती है। उनकी पार्टी ने शादी की खबरों को खारिज किया है। खबरों के मुताबिक, उनकी नई पत्नी का नाम मरियम है। खान की नई दुल्हन उनके धार्मिक मार्ग दर्शक बुशारा की बहन है।
ये भी पढ़ें- कश्मीर हिंसा पर US ने पाक को लताड़ा, कहा- ये भारत का आंतरिक मामला
खान ने 1995 में पहली शादी ब्रिटेन की जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ रचाई थी। वर्ष 2004 में दोनों अलग हो गए। पिछले वर्ष उन्होंने बीबीसी की वेदर गर्ल रेहम खान के साथ दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक चल न सका और साल के अंत में तलाक हो गया।