म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ अभियान में सैकड़ों की मौत
यूएन के मानवाधिकार कार्यालय ने इस एरिया क्लियरेंस सैन्य अभियान पर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट 204 रोहिंग्या शरणार्थियों से साक्षात्कार पर आधारित है।
जेनेवा, एएफपी। म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ सैन्य अभियान में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। रखाइन प्रांत में आम लोगों के खिलाफ सरकारी हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।पिछले साल नौ अक्टूबर को म्यांमार में सीमा सुरक्षा पोस्ट पर सिलसिलेवार बम विस्फोट के बाद सेना ने 10 लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुस्लिम आबादी वाले रखाइन प्रांत में आतंकियों के खात्मे का अभियान चलाया था।
यूएन के मानवाधिकार कार्यालय ने इस एरिया क्लियरेंस सैन्य अभियान पर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट 204 रोहिंग्या शरणार्थियों से साक्षात्कार पर आधारित है। इन लोगों ने बांग्लादेश में शरण ली है। रिपोर्ट में म्यांमार में मानवाधिकारों के हनन की आशंका जताई गई है।
हमले की सूरत में नॉर्थ कोरिया पर न्यूक्लियर अटैक करने से नहीं हिचकेगा US
इसके मुताबिक, पीडि़तों ने म्यांमार के सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित प्रताड़ना की बात कही है। रिपोर्ट में छोटे-छोटे बच्चों की हत्या की भी बात सामने आई है। साक्षात्कार में शामिल 47 फीसद लोगों ने कहा कि उनके परिजनों की हत्या हो चुकी है।