मानवाधिकार मामलों की सुनवाई का परिणाम जानना होगा आसान
वैज्ञानिकों ने बताया कि नई तकनीक का यूरोपीय मानवाधिकार अदालत के फैसलों पर परीक्षण किया गया है। एआइ ने 79 फीसद मामलों के बारे में बिल्कुल सही जानकारी दी।
लंदन, प्रेट्र। दुनिया भर की बड़ी अंतरराष्ट्रीय अदालतों में मानवाधिकार से जुड़े मामलों की सुनवाई के नतीजों के बारे में पहले ही जानकारी मिलना आसान हो जाएगा। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशीयल इंटेलीजेंस (एआइ) की नई प्रणाली विकसित करने का दावा किया है, जिससे यह संभव हो सकेगा।
वैज्ञानिकों ने बताया कि नई तकनीक का यूरोपीय मानवाधिकार अदालत के फैसलों पर परीक्षण किया गया है। एआइ ने 79 फीसद मामलों के बारे में बिल्कुल सही जानकारी दी। तकनीक की मदद से अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के फैसले के बारे में सटीक जानकारी देने का यह पहला मामला है।
आर्टिफिशीयल इंटेलीजेंस युक्त तकनीक की मदद से दस्तावेज का अध्ययन करने के बाद फैसले की भविष्यवाणी की गई। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के विशेषज्ञों के मुताबिक एआइ के कारण जजों या वकीलों की भूमिका समाप्त नहीं होगी, लेकिन ऐसे मामलों के पैटर्न को देखते हुए फैसले देने में मदद जरूर मिल सकती है। इसकी मदद से मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मालूम हो कि दुनिया भर में हर साल इस तरह के लाखों मामले सामने आते हैं।
पढ़ेंः नग्न तस्वीरों को लेकर ऑनलाइन ब्लैकमेल करने वाले को महिला ने दिया मुंहतोड़ जवाब