Move to Jagran APP

हिंदुजा बंधु अब नहीं रहे ब्रिटेन के सबसे धनी व्यक्ति

एनआरआई उद्योगपति हिंदुजा बंधु अब ब्रिटेन के सबसे धनी व्यक्ति नहीं रहे। उन्हें यूक्रेन में जन्मे लेन ब्लावत्निक ने दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। लेन की कुल संपत्ति 1225 अरब रुपये [13.17 अरब पौंड] है। ब्रितानी अखबार 'द संडे टाइम्स' ने देश के सबसे धनी 300 लोगों के नामों की

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 08:07 PM (IST)
हिंदुजा बंधु अब नहीं रहे ब्रिटेन के सबसे धनी व्यक्ति

लंदन। एनआरआई उद्योगपति हिंदुजा बंधु अब ब्रिटेन के सबसे धनी व्यक्ति नहीं रहे। उन्हें यूक्रेन में जन्मे लेन ब्लावत्निक ने दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। लेन की कुल संपत्ति 1225 अरब रुपये [13.17 अरब पौंड] है।

loksabha election banner

ब्रितानी अखबार 'द संडे टाइम्स' ने देश के सबसे धनी 300 लोगों के नामों की सूची प्रकाशित की है। साल 2015 के लिए प्रकाशित इस सूची में ब्रितानी महारानी एलिजाबेथ का नाम शामिल नहीं है। 2014 में टॉप पर रहे श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा के पास कुल 1209 अरब रुपये [13 अरब पौंड] की संपत्ति है। अब वे ब्रिटेन के दूसरे सबसे अमीर समूह हैं। लेन वार्नर म्यूजिक के मालिक हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे धनी 1,000 लोगों की संपत्ति में पिछले दस सालों में 547 अरब पौंड का इजाफा हुआ है। सूची में 35 भारतीय मूल के लोग हैं, जिनमें से पांच ने पहले बार सूची में स्थान बनाया है।

लक्ष्मी मित्तल भी खिसके

स्टील दिग्गज लक्ष्मी मित्तल भी सातवें पायदान पर खिसक गए हैं। उनकी संपत्ति 856 अरब रुपये [9.2 अरब पौंड] है। लॉर्ज स्वराज पॉल इस सूची में 205 अरब रुपये [2.2 अरब पौंड] के साथ 47वें स्थान पर हैं।

महारानी का नाम नहीं

हालांकि महारानी एलिजाबेथ की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले इस साल 645 करोड़ रुपये [150 लाख डॉलर] का इजाफा हुआ है, लेकिन उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। यह पहली बार है जब इस सूची में उनका नाम नहीं है। 1989 की पहली सूची में महारानी सबसे ऊपर थीं, लेकिन अब उनकी रैंक 302 है।

कौन हैं लेन ब्लावत्निक

यूक्रेन के ओडेसा में जन्मे लेन ब्लावत्निक एक निवेशक हैं और ये तेल, धातु, संगीत के प्रकाशन और डिजिटल मीडिया में निवेश करते हैं। 1978 में इनका परिवार अमेरिका के ब्रूकलिन शहर की ओर पलायन कर गया था। यहां ब्लावत्निक ने अमेरिका की नागरिकता अपना ली थी। इनके पास लंदन में 410 लाख पौंड का घर है। सूची में शामिल हुए नए भारतीय निवेश विशेषज्ञ आशीष ठक्कर तथा उद्योगपति गौतम थापर और परिवार 217वें नबंर हैं। फूड इंडस्ट्री दिग्गज रंजीत और बलजिंदर 608, फैशन ट्रेडर नितिन पस्सी 723, वित्तीय सेवा विशेषज्ञ लॉर्ड वीरजी 754 स्थन पर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.