मुर्गी ने दिया चूजे को जन्म
पहले मुर्गी आई या अंडा, बरसों से चली आ रही यह पहेली अब और उलझ गई है। श्रीलंका में एक मुर्गी ने चूजे को जन्म देकर सबको आश्चर्य में डाल दिया है। हालाकि जन्म देने के साथ ही मुर्गी की मौत हो गई, लेकिन यह मुर्गी अब सुर्खियों में छा गई है।
कोलंबो। पहले मुर्गी आई या अंडा, बरसों से चली आ रही यह पहेली अब और उलझ गई है। श्रीलंका में एक मुर्गी ने चूजे को जन्म देकर सबको आश्चर्य में डाल दिया है। हालाकि जन्म देने के साथ ही मुर्गी की मौत हो गई, लेकिन यह मुर्गी अब सुर्खियों में छा गई है।
आलम यह है कि श्रीलंका के प्रमुख समाचार पत्र द श्रीलंकन डेली मिरर ने मुर्गी पर बाकायदा पहले चूजा आया, अंडा नहीं शीर्षक से एक खबर भी प्रकाशित की है। शोध का विषय बन चुकी यह घटना श्रीलंका के पहाड़ी इलाके की है। रंजीत एकानायके के फार्म में अंडे के बदले चूजे का आना उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं था। हालाकि शुरुआत में उन्हें इस बात का अहसास तक नहीं था कि उनकी एक मुर्गी ने अंडे को नहीं, बल्कि चूजे को जन्म दिया है। चूजा जिंदा है और पूरी तरह स्वस्थ भी। पशु चिकित्सक पीआर यापा की मानें तो यह अपने आप में अनोखा मामला है। शायद ही ऐसा पहले कभी हुआ हो।
उनका कहना है कि मुर्गी के प्रजनन तंत्र में अंडा विकसित तो हुआ, लेकिन बाहर नहीं आया और पूरे 21 दिन बाद चूजे के रूप में बाहर निकला। मुर्गी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अंदरूनी घाव और अधिक खून बहने की वजह से मुर्गी की मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर