Move to Jagran APP

नाइजीरिया में बोको हराम ने 56 ग्रामीणों को मार डाला

नाइजीरिया में इस्लामी कट्टरपंथी संगठन बोको हराम ने 56 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। यह जानकारी पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोर्नो प्रांत के गवर्नर ने दी। वहीं दूसरी ओर आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने संगठन के 20 प्रमुख आतंकियों को पकड़ने का

By Sudhir JhaEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 09:25 PM (IST)
नाइजीरिया में बोको हराम ने 56 ग्रामीणों को मार डाला

मैदुगुरी। नाइजीरिया में इस्लामी कट्टरपंथी संगठन बोको हराम ने 56 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। यह जानकारी पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोर्नो प्रांत के गवर्नर ने दी। वहीं दूसरी ओर आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने संगठन के 20 प्रमुख आतंकियों को पकड़ने का दावा किया है। पद संभालने के बाद से राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने बोको हराम की चुनौती को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।

loksabha election banner

अधिकारियों ने जानकारी दी कि 20 प्रमुख आतंकियों को आठ जुलाई से 25 अगस्त के बीच लागोस, कानो, प्लेट्यू, एनुगु और गोंबे प्रांतों से गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर बोर्नो के गवर्नर काशिम शेट्टीमा ने उन 219 लड़कियों के माता-पिता से मुलाकात की, जिनका पिछले साल आतंकियों ने एक स्कूल से अपहरण कर लिया था। चिबोक के एक स्कूल से छात्राओं के अपहरण की घटना को गत गुरुवार को 500 दिन पूरे हो गए।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की हत्या की पुष्टि की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन पर शुक्रवार रात को बोको हराम ने हमला किया था। किसान मुस्तफा अलिबे ने कहा, 'जब हम रात झाडि़यों में छुपकर बिताने के बाद सुबह गांव लौटे तो हमने गांव की गलियों में लाशें पड़ी देखीं।' बोको हराम पिछले छह वर्षो में करीब 20 हजार लोगों की हत्या कर चुका है।

पढ़ेंः बोको हराम के हमले में 83 मरे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.