3,540 फीट ऊंचाई पर बना ग्लास वॉकवे क्रैक
अभी कुछ दिनों पहले ही खुला ग्लास बॉटम वॉकवे क्रैक हो गया है। 3,540 फीट ऊंचाई पर बना ग्लास वॉकवे महज 20 दिन पहले ही आम लोगों के लिए खोला गया था।
चीन। अभी कुछ दिनों पहले ही खुला ग्लास बॉटम वॉकवे क्रैक हो गया है। 3,540 फीट ऊंचाई पर बना ग्लास वॉकवे महज 20 दिन पहले ही आम लोगों के लिए खोला गया था। हेनान प्रांत के युनाती माउंटेन की पहाड़़ियों के किनारे बने इस वॉकवे की चर्चा पूरे विश्व भर में हो रही थी। जिस वजह से यहां सैलानियों का ताता लगा हुआ था। लेकिन इस घटना ने सबको चौंका दिया है।
आपको बता दे कि युनाती माउंटेन सीनिक स्पॉट के प्रवक्ता ने वॉकवे के क्रैक होने की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है, कि ग्लास बॉटम वॉकवे पर एक सैलानी का स्टेनलैस स्टील का मग गिर गया था। जिस कारण ग्लास की तीन परतों में से एक परत टूट गयी थी। फिलहाल उसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है और उसे जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
इस घटना के बारे में पता चलते ही वॉकवे क्रैक की फोटो सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड कर दी जिसके बाद लोगों द्वारा सवाल पूछे जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस फोटो को अपलोड करने वाली एक महिला थी जो उस वक्त हुई घटना के समय वहां मौजूद।
महिला ने उस वक्त हुए अनुभव को सोशल मीडिया पर लोगों से साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि जब ये घटना हुई उस वक्त मैं काफी सहम गई थी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। हेनान शहर के युन्ताई माउंटेन की पहाड़ियों के किनारे बना ये वॉकवे यूू शेप में बना हुआ है। इस वॉकवे को 20 सितंबर को लोगों के लिए खोला गया था।