Move to Jagran APP

ब्रिटेन में मिला चार हजार साल पुराना मानव कंकाल

ब्रिटेन में प्रागैतिहासिक संग्रहालय स्टोनएज के समीप कांस्य युग का एक मानव कंकाल मिला है। यह कंकाल एक किशोर का है और 4000 वर्ष पुराना है। कंकाल भ्रूण स्थिति में मिला है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2015 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 09:28 PM (IST)
ब्रिटेन में मिला चार हजार साल पुराना मानव कंकाल

लंदन। ब्रिटेन में प्रागैतिहासिक संग्रहालय स्टोनएज के समीप कांस्य युग का एक मानव कंकाल मिला है। यह कंकाल एक किशोर का है और 4000 वर्ष पुराना है। कंकाल भ्रूण स्थिति में मिला है।

loksabha election banner

कंकाल से लगता है कि यह एक किशोर का है जिसे विश्वविद्यालय के पुरातत्ववेत्ताओं ने विल्टशायर में वाले ऑफ पेवसय में खुदाई के दौरान निकाला। इस उत्साहजनक खोज से अनुसंधान करने वालों को बड़ी मदद मिल सकती है।

प्रागैतिहासिक काल को देखने वाले लोगों की जीवनशैली के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी। गहन अनुसंधान से बच्चे के लिंग और उम्र का पता चल सकेगा। यह भी पता लगेगा कि वह कहां का था और कांस्य युग के लोग क्या खाते थे और और किस तरह की बीमारी उन्हें होती थी इसकी जानकारी मिल सकेगी।

अच्छी तरह से संरक्षित अवशेष विल्सफोर्ड में निअलिथिक हेंज के तल के पास पाया गया। शव करीब 1.5 मीटर लंबा है और उसे अजन्मे बच्चे अर्थात भ्रूण स्थिति में रखा गया था। उसके पैर ऊपर की तरफ थे और हाथ एक दूसरे पर रखे हुए, सिर दाहिनी तरफ घुमाया हुआ था। बच्चे को अंबर हार पहना कर दफनाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.