पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश फिर अस्पताल में भर्ती
बताया गया कि 92 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को लगातार खांसी की शिकायत के चलते शुक्रवार को ह्यूस्टन मथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ह्यूस्टन, रायटर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की तबीयत फिर बिगड़ गई है। निमोनिया के कारण उन्हें ह्यूस्टन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन महीने में उन्हें दूसरी बार निमोनिया हुआ है।
बुश परिवार के प्रवक्ता जिम मैग्राथ ने बताया कि 92 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को लगातार खांसी की शिकायत के चलते शुक्रवार को ह्यूस्टन मथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें निमोनिया के मामूली लक्षण पाए गए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक निगरानी में रखा गया है।
उनको इस साल जनवरी में भी निमोनिया हो गया था। इसके चलते उन्हें इसी अस्पताल में दो हफ्ते रहना पड़ा था। उनकी 91 वर्षीय पत्नी बारबरा बुश भी सांस में तकलीफ की वजह से इसी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे और वह इस पद पर 1989 से 1993 तक थे। उनके पुत्र जार्ज डब्ल्यू बुश भी अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। वह 2001 से 2008 तक राष्ट्रपति थे।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पाक हिंदू युवा को चुना गया