Move to Jagran APP

पांच हजार साल पहले दस गुना ज्यादा होती थी बारिश

अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सहारा रेगिस्तान से तकरीबन 1300 किलोमीटर दूर समुद्री तलछट के विश्लेषण के आधार पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 04:24 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 10:23 PM (IST)
पांच हजार साल पहले दस गुना ज्यादा होती थी बारिश
पांच हजार साल पहले दस गुना ज्यादा होती थी बारिश

वाशिंगटन, प्रेट्र। दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा मरुस्थल हजारों वर्ष पहले हरा-भरा था। पांच से 11 हजार वर्ष पहले इस क्षेत्र में मौजूदा समय की तुलना में दस गुना ज्यादा बारिश होती थी। बाद में सूखे के कारण यहां बसे लोगों को पलायन करना पड़ा।

loksabha election banner

अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सहारा रेगिस्तान से तकरीबन 1300 किलोमीटर दूर समुद्री तलछट के विश्लेषण के आधार पर चौंकाने वाले रहस्य का खुलासा किया है। हजारों साल पहले सहारा क्षेत्र शिकार और पेड़-पौधों पर जीवन-यापन करने वाले लोगों का गढ़ हुआ करता था। भू-वैज्ञानिक जेसिका टायरनी ने बताया कि छह हजार साल पहले सहारा का वातावरण आज के मुकाबले दस गुना ज्यादा आ‌र्द्र था। पुरातात्विक साक्ष्यों के मुताबिक उस समय पूरे सहारा क्षेत्र में मानव का निवास था। इस अवधि को 'ग्रीन सहारा' का नाम दिया गया है। अब इस क्षेत्र में एक इंच से भी कम बारिश होती है।

यह भी पढ़ें: इस रेगिस्तान में होती है पानी की खेती

ग्रीन सहारा काल के मध्य में (तकरीबन आठ हजार साल पहले) मौसम के अत्यधिक शुष्क होने के कारण लोगों को पलायन शुरू हुआ था। एक हजार वर्ष तक ऐसा ही मौसम रहा। शोधकर्ताओं ने बताया कि इसके बाद फिर से मानव की बसावट शुरू हुई। लेकिन, इस बार लोग शिकार के बजाय पशुपालन करने लगे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.