Move to Jagran APP

यूरोपीय संघ ने नहीं दी रूस को राहत

रूस पर लगे प्रतिबंध की मियाद बढ़ाने पर पिछले सप्ताह ही सहमति बन गई थी, बुधवार को उसे औपचारिक रूप दिया गया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 10:01 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 10:01 PM (IST)
यूरोपीय संघ ने नहीं दी रूस को राहत
यूरोपीय संघ ने नहीं दी रूस को राहत

ब्रसेल्स, एएफपी। रूस और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच जारी तनाव के कम होने के आसार नहीं हैं। ईयू ने सर्वसम्मति से मास्को पर लगे आर्थिक प्रतिबंध को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। यूरोपीय संघ ने रूस पर मिंस्क करार के तहत पूर्वी यूक्रेन में सक्रिय विद्रोहियों को दिया जा रहा समर्थन बंद नहीं करने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

रूस पर लगे प्रतिबंध की मियाद बढ़ाने पर पिछले सप्ताह ही सहमति बन गई थी, बुधवार को उसे औपचारिक रूप दिया गया। अब यह प्रतिबंध जनवरी, 2018 तक जारी रहेगा। 28 देशों के समूह यूरोपीय संघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक निर्णय के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने यूक्रेन के मौजूदा हालात की जानकारी दी। ईयू के फैसले से रूस की वित्तीय, तेल और रक्षा कंपनियां प्रभावित होंगी। इनसे किसी भी तरह के लेन-देन या करार नहीं किए जा सकेंगे।

जुलाई, 2014 में कथित तौर पर रूस समर्थित विद्रोहियों द्वारा मलेशियाई विमान एमएच-17 को मार गिराने के बाद मास्को पर प्रतिबंध लगाया गया था। तनाव को कम करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच मिंस्क समझौते पर सहमति बनी थी। इसके तहत रूस को विद्रोहियों पर न केवल दबाव बढ़ाना था बल्कि उन्हें दिए जा रहे समर्थन भी बंद करने थे। ईयू नेताओं का कहना है कि रूस इसका हर दिन उल्लंघन कर रहा है। वर्ष 2014 के बाद से अब तक दोनों पक्षों के संघर्ष में 10 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: भारत और अमेरिका को चुनौती देने के लिए चीन ने लांच किया शक्तिशाली विध्वंसक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.