प्रसव के दौरान भी होता है यौन शोषण
प्रसव के दौरान भी महिलाओं का शारीरिक और यौन शोषण होता है। 34 देशों में किए गए 65 अध्ययनों का विश्लेषण करने के बाद विश्र्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह बात कही है। इसके मुताबिक प्रसव के दौरान महिलाओं को उचित देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उन्हें
न्यूयॉर्क। प्रसव के दौरान भी महिलाओं का शारीरिक और यौन शोषण होता है। 34 देशों में किए गए 65 अध्ययनों का विश्लेषण करने के बाद विश्र्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह बात कही है। इसके मुताबिक प्रसव के दौरान महिलाओं को उचित देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उन्हें शारीरिक, यौन, शाब्दिक और मानसिक शोषण से दो-चार होना पड़ता है।
डब्ल्यूएचओ के प्रजनन स्वास्थ्य एवं अनुसंधान विभाग की मेघान बोहरेन और उनके सहयोगियों ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि बीते दो दशकों में सीमित संसाधनों वाले देशों में सुरक्षित प्रसव की दर बढ़ी है। इसके बावजूद इन देशों में एक तिहाई प्रसव अब भी असुरक्षित होते हैं।
गौरतलब है कि प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत की दर में 75 फीसद कमी संयुक्त राष्ट्र के सहस्त्राब्दि लक्ष्यों में शामिल है। 2010 में पूरी दुनिया में दो लाख 89 हजार महिलाओं की प्रसव के दौरान मृत्यु हुई थी। ज्यादातर मौतें कम और मध्यम आय वाले देशों में हुई थी।