तस्वीरें: लाखों-करोड़ों की इन गाड़ियों में पेट्रोलिंग करती है दुबई की पुलिस
बीएमडब्ल्यू, ऑडी, बेंटले, लैंबोर्गिनी जैसी लग्जरी कारें दुबई पुलिस की शान बन गई है। दुबई की पुलिस इन लाखों-करोड़ों रुपये की गाड़ी से पेट्रोलिंग कर रही हैं।
दुबई। यूएई का दुबई शहर लग्जरी लाइफ के लिए मशहूर है। लोगों के साथ-साथ अब यहां की पुलिस हाइटेक हो गई है। दरअसल, दुबई पुलिस के बेड़े में लग्जरी और एसयूवी कारों को शामिल किया गया है। बीएमडब्ल्यू, ऑडी, बेंटले, लैंबोर्गिनी और बुगाती जैसी कारें अब दुबई पुलिस की शान बन गई है।
दुबई पुलिस लाखों-करोड़ों रुपये की इन कीमती गाड़ियों से पेट्रोलिंग कर रही है। हरे और सफेद कलर से रंगी ये कारें जहां से भी गुजरती है लोग इन्हें देखने के लिए जमा हो जाते हैं।
Brabus Mercedes-Benz G63 AMG: इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ 22 लाख रुपए हैं।
Bugatti Veyron: भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 38 करोड़ रुपए हैं।
Lamborghini Aventador : भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपए हैं।
Audi R8 : भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपए हैं।
Aston Martin One 77: भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए हैं।
Ferrari FF : भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपए हैं।