Move to Jagran APP

जापान में फुकुशिमा संयंत्र की ओर बढ़ रहा है नियोगुरी तूफान

समुद्री तूफान नियोगुरी के शुक्रवार को फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के निकट पहुंचाने की संभावना है। इससे पहले नियोगुरी गुरुवार को जापान के होनशू द्वीप पहुंचा। इस तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में इस सप्ताह कई लोगों की मौत हो गई जबकि अनेकलापता हो गए हैं।

By Edited By: Published: Fri, 11 Jul 2014 02:58 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jul 2014 03:01 PM (IST)
जापान में फुकुशिमा संयंत्र की ओर बढ़ रहा है नियोगुरी तूफान

टोक्यो। समुद्री तूफान नियोगुरी के शुक्रवार को फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के निकट पहुंचाने की संभावना है। इससे पहले नियोगुरी गुरुवार को जापान के होनशू द्वीप पहुंचा। इस तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में इस सप्ताह कई लोगों की मौत हो गई जबकि अनेकलापता हो गए हैं।

loksabha election banner

तूफान के कारण भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया क्योंकि अभी भी बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। तूफान के कारण दक्षिणी जापान में तीन व्यक्ति मारे गए हैं और अनेक लोगों के घायल होने के साथ ही कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

प्रशांत क्षेत्र में इस मौसम का आठवां तूफान नियोगुरी के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की ओर बढ़ने की सूचना के बीच इसके प्रभाव से बचने की तैयारियां तेज कर दी गई है।

पढ़ें : जापान में बर्फीले तूफान से मरने वालों की संख्या 23 पहुंची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.