ट्रम्प ने बंद की इफ्तार पार्टी की 20 साल पुरानी परंपरा
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम को मुसलमानों के लिए करारा झटका माना जा रहा है।
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 साल पुरानी परंपरा तो़ड़ते हुए इस साल व्हाइट हाउस में रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी नहीं दी। हालांकि ट्रंप और उनकी पत्नी अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने मुस्लिमों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
क्लिंटन ने की थी शुरुआत
1996 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के शासनकाल में मुस्लिमों से आपसी सौहार्द के लिए व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी देने की शुरुआत उनकी पत्नी हिलेरी ने की थी। इसे जॉर्ज बुश और बराक ओबामा ने भी जारी रखा था। इस बार ट्रंप ने न सिर्फ ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी, बल्कि रमजान शुरू होने पर भी मुस्लिमों को बधाई दी थी।
आतंकी हमले के वक्त भी बंद नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम को मुसलमानों के लिए करारा झटका माना जा रहा है। अमेरिका पर 9/11 के भयावह हमले के बाद भी जॉर्ज बुश ने इफ्तार पार्टी जारी रखी थी। तब बुश ने कहा था कि उनकी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, न कि इस्लाम के। ट्रंप का कड़ा रुख इससे पहले राष्ट्रपति बनने के तत्काल बाद दिखा था। उन्होंने सात अमेरिकी देशों के नागरिकों के अमेरिका में पाबंदी की लगा दी थी।
यह भी पढ़ें: मोदी को ट्रंप ने बताया सच्चा दोस्त, 26 को व्हाइट हाउस में होगी मुलाकात
यह भी पढ़ें: अमेरिकी अधिकारी बोले- ट्रंप समझने लगे हैं भारत की अहमियत