ज्यादा वसायुक्त भोजन से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा
असामान्य कोशिकाओं की उत्पत्ति की वजह से कोलोरेक्टल कैंसर होता है, अब नये शोध के अनुसार इसके लिए अधिक वसायुक्त भोजन खतरनाक साबित हो सकता है।
लंदन, आइएएनएस। अधिक वसायुक्त और कम फाइबर, विटामिन डी व फोलिक एसिड वाला भोजन करना स्वास्थ्य के लिहाज से काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इनकी कमी से कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।
कोलोरेक्टल कैंसर असामान्य कोशिकाओं की उत्पत्ति की वजह से होती है। यह धीरे-धीरे शरीर के दूसरे अंगों तक फैलता जाता है। कैंसर से होने वाली मौतों में यह दूसरी सबसे बड़ी वजह है। शोधकर्ताओं के अनुसार, सामान्य कोलोनिक म्यूकोसा में बदलाव की जल्दी पहचान होने से कैंसर के विकास को रोका जा सकता है।
यह सस्ता और सुरक्षित तरीका बताएगा अल्जाइमर का पता
कोलोनिक म्यूकोसा आंत की पहली परत है। हम जो कुछ खाते हैं उसमें से पोषक तत्व, वसा और प्रोटीन का यहीं पर अवशोषित होता है। फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी से जुड़ी मरजाना पुसिला ने कहा, 'हम कोलोन म्यूकोसा में कैंसर का पता लगाने में सक्षम होना चाहते थे। इसमें हमें सफलता मिली है।'
शोधकर्ताओं ने इसके लिए आहार को लेकर लंबे समय तक अध्ययन किया। इस शोध के निष्कर्षो को हाल ही में स्पेन में यूरोपीय सोसाइटी ऑफ ह्यूमन जेनेटिक के सालाना सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया।