Move to Jagran APP

अगले महीने भारत आ रही है अमेरिका से कच्‍चे तेल की पहली खेप

भारत अमेरिका से कच्‍चा तेल खरीदने वाले दक्षिण कोरिया, जापान और चीन जैसे एशियाई देशों में शामिल हो गया है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:31 PM (IST)
अगले महीने भारत आ रही है अमेरिका से कच्‍चे तेल की पहली खेप
अगले महीने भारत आ रही है अमेरिका से कच्‍चे तेल की पहली खेप

वाशिंगटन, पीटीआई। अमेरिका से कच्‍चे तेल की पहली खेप सितंबर के आखिरी हफ्ते में भारत पहुंचने की संभावना है। इस कदम से भारत और अमेरिका के संबंधों को नया आयाम मिला है। आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया, जापान और चीन जैसे एशियाई देश भी अमेरिका से तेल खरीदते हैं। अब इनमें भारत भी शामिल हो गया है। 

loksabha election banner

बुधवार को अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने कच्चे तेल के पहले निर्यात के पेपर टेक्साॅस गर्वनर ग्रेग एबॉट को सौंपे। इसके बाद भारतीय दूतावास द्वारा यह ट्वीट किए गए।

अमेरिका से पहली दो किश्तों में 100 मिलियन डॉलर मूल्‍य का दो मिलियन बैरल कच्‍चा तेल भारत आ रहा है। इस नए घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच तेल का व्यापार करीब दो बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का हो जाएगा। अमेरिका से कच्चे तेल की पहले खेप 6 से 14 अगस्त के बीच रवाना हुई और सितंबर के आखिरी हफ्ते में इसके पारादीप (ओडिशा) पहुंचने की संभावना है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अमेरिका से तेल के निर्यात पर 40 साल पुराना प्रतिबंध हटाए जाने के करीब दो साल बाद कच्चा तेल भारत भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने 26 जून को हुई पहली बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में संबंधों को मजबूत बनाने पर सहमति जताई थी। इसके तुरंत बाद भारतीय कंपनियों ने अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद के अनुबंध करने शुरू किए। इंडियन ऑयल कॉरपारेशन और भारत पेट्रोलियम ने 40 लाख बैरल से अधिक के ऑर्डर दिए हैं और इसके साथ भारत तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश बन गया है।
यह भी पढ़ें: डोकलाम पर चीन ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, बताया इस तरह का देश



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.