Move to Jagran APP

आठ साल में क्लिंटन दंपति ने कमाए 895 करोड़

डेमोक्रेट पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पिछले आठ साल में संयुक्त रूप से 895 करोड़ रुपये (140 मिलियन डॉलर) से ज्यादा की कमाई की है। क्लिंटन दंपति की ओर से वर्ष 2007 से 2014 के बीच

By Test1 Test1Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 04:57 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 05:10 PM (IST)
आठ साल में क्लिंटन दंपति ने कमाए 895 करोड़

वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पिछले आठ साल में संयुक्त रूप से 895 करोड़ रुपये (140 मिलियन डॉलर) से ज्यादा की कमाई की है। क्लिंटन दंपति की ओर से वर्ष 2007 से 2014 के बीच के कर विवरण से यह बात सामने आई है।

loksabha election banner

वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन ने डेमोक्रेट पार्टी की ओर से उम्मीदवारी पेश की है। बतौर विदेश मंत्री आधिकारिक कामों के लिए निजी ई-मेल का इस्तेमाल करने के विवाद में फंसी हिलेरी ने छवि को ठीक करने के लिए यह कदम उठाया है। हाल में संपन्न एक सर्वेक्षण में 57 फीसद लोगों ने हिलेरी क्लिंटन को विश्वास के लायक नहीं माना था। अब उनके खेमे के लोग दलील दे रहे हैं कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता लाने की प्रतिबद्धता के तहत हिलेरी क्लिंटन ने कर का ब्योरा देश के सामने रखा है।

विवरण के मुताबिक वर्ष 2013 में क्लिंटन दंपति ने भाषणों के जरिये 23 मिलियन डॉलर (लगभग 147 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। हिलेरी ने बताया कि आठ साल में उन्होंने 43.9 मिलियन डॉलर (280 करोड़ रुपये) कर जमा कराया। इसके अलावा 15 मिलियन डॉलर (95 करोड़ रुपये) दान भी दिया। क्लिंटन दंपति ने इससे पहले 1977 में कर अदायगी का ब्योरा सार्वजनिक किया था।

राष्ट्रपति पद के लिए फिट हैं हिलेरी

हिलेरी क्लिंटन के डॉक्टरों ने पूर्व विदेश मंत्री को राष्ट्रपति पद के लिए शारीरिक तौर पर फिट करार दिया है। तीन साल पहले वह थ्रोंबोसिस (रक्त का थक्का बनना) से पीडि़त थीं। अब उनके डॉक्टरों ने एक बयान जारी कर उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया है।

हिलेरी के लिए नई मुसीबत '13 आवर्स'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.