Move to Jagran APP

चीनी युद्धपोतों का हिंद महासागर में युद्धाभ्यास

समाचार एजेंसी ने ट्वीट किया, 'चीनी नौसेना के छोटे-छोटे जहाजों के बेड़ों ने ¨हद महासागर के पूर्व में उच्च स्तरीय अभ्यास किया है।'

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 08:20 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 08:35 PM (IST)
चीनी युद्धपोतों का हिंद महासागर में युद्धाभ्यास
चीनी युद्धपोतों का हिंद महासागर में युद्धाभ्यास

बीजिंग, प्रेट्र : चीन के युद्धपोतों ने हिंद महासागर में युद्धाभ्यास किया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। खबर के समर्थन में उसने युद्धाभ्यास की चार तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

loksabha election banner

समाचार एजेंसी ने ट्वीट किया, 'चीनी नौसेना के छोटे-छोटे जहाजों के बेड़ों ने हिंद महासागर के पूर्व में उच्च स्तरीय अभ्यास किया है।' हालांकि समाचार एजेंसी ने युद्धाभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। चीन का यह अभ्यास संकेत है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना भारत के पीछे की ओर भी काफी सक्रिय हो गई है।

पूर्वी चीन सागर में पहली बार दिखा चीनी युद्धपोत

2015 में पीएलए द्वारा श्वेत पत्र जारी करने के बाद से ही हिंद महासागर में चीनी नौसेना की उपस्थिति बढ़ रही है। इसमें अपने तटों से दूर 'सार्वजनिक समुद्र संरक्षण' के लिए पहली बार नौसेना के कार्यो को बढ़ाने की नई सैन्य रणनीति तैयार की गई थी।

हाल ही में कोलंबो और कराची के बंदरगाहों पर चीन की पनडुब्बियों की मौजूदगी ने भी भारत की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

पेंटागन की रिपोर्ट पर भड़का चीन, कहा- लगी विश्वास को ठेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.