Move to Jagran APP

रविवार को भारत आएंगे चीन के रक्षा मंत्री

बीजिंग। एशियाई दौरे पर निकले चीन के रक्षा मंत्री ल्यांग क्वांग बुधवार को श्रीलंका पहुंचे। वह रविवार [दो सितंबर] को भारत आएंगे। यहां पर तीन दिन बिताने के बाद वह लाओस की यात्रा पर जाएंगे।

By Edited By: Published: Thu, 30 Aug 2012 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2012 06:34 PM (IST)
रविवार को भारत आएंगे चीन के रक्षा मंत्री

बीजिंग। एशियाई दौरे पर निकले चीन के रक्षा मंत्री ल्यांग क्वांग बुधवार को श्रीलंका पहुंचे। वह रविवार [दो सितंबर] को भारत आएंगे। यहां पर तीन दिन बिताने के बाद वह लाओस की यात्रा पर जाएंगे।

loksabha election banner

मार्च, 2004 के बाद भारत की यात्रा पर आने वाले ल्यांग पहले चीनी रक्षा मंत्री हैं। वह 2005 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के तौर पर भारत आए थे। ल्यांग के नेतृत्व में 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत के रक्षा मंत्री एके एंटनी से मुलाकात करेगा। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध, क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.