चीन ने लांच किया नई पीढ़ी का लांग मार्च-7 स्पेस रॉकेट
चीन ने आज स्पेस स्टेशन पर ज्यादा पेलोड ले जाने में सक्षम लांग मार्च-7 राकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह अंतरिक्ष स्टेशन 2022 तक पूरा होने की संभावना है।
बीजिंग (प्रेट्र)। चीन ने अाज नई पीढ़ी का कैरियर रॉकेट सफलतापूर्वक लांच किया। यह भविष्य के चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर ज्यादा पेलोड ले जाने में सक्षम है। यह अंतरिक्ष स्टेशन 2022 तक पूरा होने की संभावना है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि 'लांग मार्च-7' नामक यह रॉकेट 53 मीटर लंबा और 597 टन वजनी है। यह 13.5 टन पेलोड ले जा सकता है।
वेनचांग केंद्र से शाम आठ बजे लांच किए जाने के करीब दस मिनट बाद इसके पेलोड रॉकेट से अलग हो गए और अंडाकार कक्षा में निचले केंद्र से प्रवेश कर गए। रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन के री-एंट्री मॉड्यूल के रविवार को पृथ्वी पर लौटने की संभावना है। माना जा रहा है कि चीन के अंतरिक्ष अभियानों में यह रॉकेट मुख्य कैरियर बन सकता है। भविष्य में इसकी भूमिका मालवाहक जहाजों, उपग्रहों और अन्य अंतरिक्ष यानों को अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने की होगी।
यहां हर रोज मौत किसी न किसी के इंतजार में घूमती है
ईयू की सदस्यता गंवाना नहीं चाहता स्कॉटलैंड, बने रहने की कवायद शुरू