Move to Jagran APP

'दुनिया की छत' का सर्वे करेगा चीन, 40 साल पहले भी हो चुका है ऐसा सर्वे

’रूफ ऑफ द वर्ल्‍ड’ के नाम से जाना जाने वाला किंगघई तिब्‍बती पठार का सर्वे चीन की ओर से कराया जाएगा। ऐसा एक सर्वे चालीस साल पहले भी हुआ था।

By Monika minalEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 03:31 PM (IST)
'दुनिया की छत' का सर्वे करेगा चीन, 40 साल पहले भी हो चुका है ऐसा सर्वे
'दुनिया की छत' का सर्वे करेगा चीन, 40 साल पहले भी हो चुका है ऐसा सर्वे

बीजिंग (प्रेट्र)। चीन की ओर से 4,000 मीटर ऊंचे किंगघई-तिब्‍बत पठार के लिए वृहत सर्वे किया जाएगा। इस पठार को ‘रूफ ऑफ द वर्ल्‍ड (दुनिया के छत)’ के तौर पर भी जाना जाता है। यह सर्वे इस पठार के रिर्सोसेज, इकोलॉजी और पर्यावरण में बदलाव के अध्‍ययन के लिए किया जाएगा। ऐसा एक सर्वे 40 साल पहले किया गया था और दूसरा अब किया जाएगा।

loksabha election banner

तिब्‍बत की सरकार व चाइनीज अकेडमी ऑफ साइंसेज इस सर्वे के लिए सहमत हैं। चीन की शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी के अनुसार इस सर्वे के परिणाम का उपयोग तिब्‍बत में पर्यावरण रक्षा के साथ सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए समर्थन उपलब्‍ध कराने में किया जाएगा।

नई तकनीकों में ड्रोन व सैटेलाइट शामिल हैं, जिसका उपयोग पूरे क्षेत्र के लिए किया जाएगा और यह सही वैज्ञानिक डाटा उपलब्‍ध कराएगा। इस तरह का पहला सर्वे 1970 में किया गया था जिसमें भूविज्ञान, भूभौतिकी, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान और कृषि जैसे 50 विषय शामिल थे।

यह  भी पढ़ें: मंगल ग्रह पर मिले ढलान वाले पठार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.