Move to Jagran APP

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर

चीन के सबसे बड़े शोध संस्थान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने बताया कि 'सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे' का निर्माण शंघाई में किया गया।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 07:46 PM (IST)
चीन ने बनाया दुनिया का सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर
चीन ने बनाया दुनिया का सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर

बीजिंग, प्रेट्र। चीनी वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर बनाने का दावा किया है। उनका कहना है कि इस चुंबकीय डिटेक्टर की मदद से छिपे हुए खनिज और पनडुब्बी का पता लगाना संभव होगा।

loksabha election banner

चीन के सबसे बड़े शोध संस्थान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने बताया कि 'सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे' का निर्माण शंघाई में किया गया। विशेषज्ञ समिति ने इसका परीक्षण किया है। हवा में रहकर काम करने वाला यह डिटेक्टर धरती की गहराई में दबे खनिजों के ठिकाने का सटीक पता लगाने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल नागरिक एवं सैन्य विमानों पर भी किया जा सकता है।

प्रोफेसर झांग झी ने कहा, 'इसका इस्तेमाल धरती पर खनिजों का पता लगाने और सागर में पनडुब्बियों का पता लगाने में किया जा सकता है।' विशेषज्ञ डॉ. ली चोंग ने कहा कि यह कुछ मामलों में पारंपरिक डिटेक्टर से अलग है और यही इसकी क्षमता का राज है। सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐसे डिटेक्टर की जानकारी इस तरह सार्वजनिक करने पर उन्होंने आश्चर्य भी जताया।

यह भी पढ़ें: मुंबई में सेना के जवानों ने जहाजों और पनडुब्बियों पर कैंप लगाकर किया योग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.