Move to Jagran APP

सर्जरी के पांच साल बाद चेहरे को नहीं अपना रहा शरीर...

चिंपैंजी के हमले में चेहरे खोने के बाद ट्रांसप्‍लांट किए गए चेहरे के साथ चार्ला नाश खुश थीं पर अब उनके शरीर ने इस नए चेहरे को पहचानना बंद कर दिया है...

By Monika minalEdited By: Published: Fri, 06 May 2016 10:04 AM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 10:12 AM (IST)
सर्जरी के पांच साल बाद चेहरे को नहीं अपना रहा शरीर...

न्यूयार्क। वर्ष 2011 में पूरा चेहरा ट्रांसप्लांट कराने के बाद अब शरीर ने इस बदलाव को रिजेक्ट करना शुरू कर दिया है और इसके लिए वापिस अस्पताल में हैं कनेक्टिकट की चार्ला नाश।

loksabha election banner

प्रत्यारोपण के लिए 75 मिनट में सूरत से मुंबई पहुंचाया दिल

62 वर्षीय चार्ला नाश एक रिसर्च पर काम कर रही थीं, इसके लिए रक्षा विभाग से फंड दिया गया था पर इस समस्या के बाद उन्हें यह काम छोड़ना पड़ा। इस स्टडी का लक्ष्य युद्ध में घायल होने वाले जवानों के लिए था। उनकी प्रवक्ता सिंडलैंड ने कहा इस काम को बीच में छोड़ने से चार्ला निराश थीं। पहले चार्ला ने कोका कोला के कामर्शियल एड में भी काम किया है।

न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, 2009 में चिंपैंजी का शिकार हुई चार्ला ने अपना हाथ, होंठ, नाक और आंखों को खो दिया था। यह त्राविस नामक 14 वर्षीय चिंपैंजी उनके दोस्त का पालतू था। दो साल के बाद चार्ला के पूरे चेहरे का प्रत्यारोपण किया गया। उन्हें नया फेशियल मसल्स, स्किन, नर्व, होंठ, नाक आदि वापिस मिला। पर आंखें नहीं मिल पायीं। डॉक्टरों ने डबल हैंड ट्रांसप्लांट भी किया पर असफल रहे और बाद में इसे हटा दिया गया।

पांच साल के बाद अब जब उनका शरीर ट्रांसप्लांट किए गए चेहरे को नहीं स्वीकार कर रहा है तो उन्हें पुन: इलाज के लिए अस्पताल आना पड़ा। डॉक्टर के अनुसार, आने वाले सप्ताह के अंदर ही इसका इलाज कर दिया जाएगा और वह स्वस्थ हो जाएंगी।

अब पीएमसीएच में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की पहल

चार्ला ने कहा, ‘मेरे लिए लोग इतना सोचते हैं, इसके लिए मैं आभारी हूं।‘ चार्ला की प्रवक्ता शेली सिंडलैंड ने कहा, शरीर में और कोई समस्या नहीं है उनके चेहरे पर केवल लाल धब्बे दिख रहे थे। नाश ने अपने डॉक्टरों को यह बात बतायी, इसके बाद बायोप्सी करने पर पता चला कि उनका इम्यून सिस्टम ट्रांसप्लांट किए गए ऊतकों पर हमला कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.