12 विदेशी नागरिकों के साथ काला सागर में डूबा कार्गो शिप Geroi Arsenala
रूस से तुर्की जा रहा एक कार्गो शिप काला सागर में समा गया। इस जहाज में 12 सदस्य सवार थे। रूस के मुताबिक 12 में से 5 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि बाकी तलाश जारी है।
मॉस्को, आईएएनएस। एक कार्गो शिप 12 विदेशी नागरिकों समेत काला सागर में डूब गया। इन लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। इस कार्गो शिप के कम से कम 7 सदस्य अब भी लापता हैं।
रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा है कि 120 सदस्यों से भी ज्यादा लोग राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही 8 जहाज भी इस ऑपरेशन में शामिल हैं। मंत्रालय ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि लापता लोगों में से 5 लोगों को बचा लिया गया है, बाकी बचे सात लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
तो वहीं सूत्रों के मुताबिक केवल एक ही क्रू मेंबर को बचाया जा सका है। इस जहाज में अनाज भरा हुआ था जो रूस से तुर्की की ओर जा रहा था।
यह भी पढ़ें: सिर्फ चार दिन में कनाडा की स्लिम्स नदी हो गई गायब...!
यह भी पढ़ें: सर्फिग करती किशोरी पर शार्क का हमला, मौत