शैंपू जैसी रोजमर्रा की चीजों में कैंसर कारक रसायन
रोजमर्रा के प्रयोग की तमाम चीजों में एल्डीहाइड रसायन पाए जाते हैं। इस श्रेणी के रसायनों का कैंसर से संबंध पहले सामने आ चुका है, लेकिन अभी तक इसका कारण ज्ञात नहीं था।
लंदन, प्रेट्र। रोजमर्रा के इस्तेमाल की ढेरों चीजों में खतरनाक रसायन होने की बात सामने आई है। भारतीय वैज्ञानिक अशोक वेंकटरमन का कहना है कि शैंपू, फर्नीचर, सौंदर्य प्रसाधन और शराब में पाए जाने वाले कुछ सामान्य रसायन कैंसर का कारण बन सकते हैं।
रोजमर्रा के प्रयोग की तमाम चीजों में एल्डीहाइड रसायन पाए जाते हैं। इस श्रेणी के रसायनों का कैंसर से संबंध पहले सामने आ चुका है, लेकिन अभी तक इसका कारण ज्ञात नहीं था। ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अशोक की अगुआई में शोधकर्ताओं ने इसके पीछे के कारण को खोजा है। वैज्ञानिकों ने बताया कि शरीर में कोशिकाएं स्वाभाविक रूप से खंडित होती रहती हैं। इस कारण डीएनए भी लगातार हल्के रूप में क्षतिग्रस्त होता रहता है।
यह भी पढ़ें: टीवी एंकर ने की भारतवंशी स्पेलिंग बी चैंपियन पर नस्ली टिप्पणी
इस प्रक्रिया से निपटने के लिए शरीर में एक रक्षा प्रणाली काम करती है। एल्डीहाइड श्रेणी के रसायन इसी रक्षा प्रणाली को बाधित करते हैं और शरीर में कैंसर बनता है। अशोक ने कहा, 'शोध से पता चला है कि कैसे रोजाना संपर्क में आने वाले रसायन कैंसर का कारक बन सकते हैं। इससे यह भी पता चला है कि कैसे कुछ विशेष जीन कैंसर के खतरे को बढ़ा देते हैं।'
यह भी पढ़ें: चीन में एक हजार साल बाद मिला मंदिर, यहां पूजा करने से होती है बारिश