Move to Jagran APP

नाइजीरिया में मस्जिद और रेस्तरां पर हमलों में 51 मरे

मध्य नाइजीरियाई शहर जोस में आज हुए दो जबरदस्त विस्फोट में 44 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। विस्फोट एक मस्जिद और एक मुस्लिम रेस्टोरेंट में हुआ। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में 67 लोग घायल भी हुए हैं। इन्हें शहर के विभिन्न

By Sudhir JhaEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 11:54 PM (IST)
नाइजीरिया में मस्जिद और रेस्तरां पर हमलों में 51 मरे

अबुजा।: नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के मध्यवर्ती शहर जोश में मस्जिद और रेस्तरां पर हुए हमले में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आमतौर पर बोको हराम ही इस तरह के हमलों को अंजाम देता है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अल-हसन मुहम्मद ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को जोश शहर के रेस्टोरेंट में हुए आत्मघाती हमले में 23 लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, इसी शहर के एक मस्जिद पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और ग्रेनेड भी फेंका। हमले में 21 लोगों की जान चली गई। एक अन्य धमाके में सात लोगों के मरने की खबर है। मुहम्मद के मुताबिक घटनाओं में कम से कम 67 लोग घायल हो गए।

सीरिया में आइएस ने फिर से शहर पर किया कब्जा
बेरुत। अमेरिका के नेतृत्व में हवाई हमले थमने के बाद आइएस ने रक्का के समीप स्थित एक शहर पर फिर से कब्जा कर लिया है। मानवाधिकार संगठन ने बताया कि आतंकियों ने वाईपीजी कुर्द लड़ाकों से एन इस्सा शहर को छीन लिया। लड़ाकों ने दो सप्ताह पहले ही आइएस को यहां से खदेड़ा था। यह शहर रक्का से 50 किलोमीटर उत्तर में है।

यमन में संघर्ष विराम के संकेत
सना : आंतरिक संघर्ष से त्रस्त यमन की निर्वासित सरकार और हाउती विद्रोहियों ने संघर्ष विराम के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मंसूर हादी के प्रवक्ता ने रियाद में बताया कि ईद को देखते हुए वह हाउती विद्रोहियों के साथ संघर्ष विराम करने को तैयार हैं। उनके मुताबिक इस बाबत बातचीत की प्रक्रिया चल रही है। हाउती विद्रोहियों ने भी संघर्ष विराम के संकेत दिए हैं। विद्रोहियों के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुल सलाम ने इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र में यमन के राजदूत से बातचीत भी की है।
--------------------

पढ़ेंः नाइजीरिया के अस्पताल में आत्मघाती हमला, 5 की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.