नाइजीरिया की मस्जिद में फटा बम, 18 मरे
उत्तर पूर्व नाइजीरिया में हुए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका उस समय हुआ जब मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। इस धमाके में मुस्लिम आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ माना जा रहा है।
By Shashi Bhushan KumarEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2015 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 03:49 PM (IST)
मैदगुरी। उत्तर पूर्व नाइजीरिया में हुए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका उस समय हुआ जब मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। इस धमाके में मुस्लिम आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ माना जा रहा है। यह संगठन ईसाइयों और उन मुस्लिमों को निशाना बनाता है जो शरिया कानून का समर्थन नहीं करते। हाल के दिनों में बोको हरम के हमले में सौ से अधिक लोग मारे गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें