पाकिस्तान में बम धमाका, जवान समेत तीन की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए एक धमाके में एक जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में बीस लोगों के घायल होने की खबर है। घायल होने वालों में तीन जवान भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह धमाका रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह धमाका फ्रंटियर कोर्प को
कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए एक धमाके में एक जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में बीस लोगों के घायल होने की खबर है। घायल होने वालों में तीन जवान भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह धमाका रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह धमाका फ्रंटियर कॉर्प को निशाना बनाकर किया गया।
सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूरे राज्य में इमरजेंसी लगा दी गई है। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि इस हमले के पीछे बलूच नेशनलिस्ट को माना जा रहा है जो लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।