Move to Jagran APP

नाइजीरियाई हवाई हमले में बोको हराम का सरगना घायल

नाइजीरियाई सेना के हवाई हमले में आतंकी संगठन बोको हराम का सरगना अबू बकर शेकाउ बुरी तरह घायल हो गया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 06:27 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 06:36 AM (IST)
नाइजीरियाई हवाई हमले में बोको हराम का सरगना घायल

लागोस। नाइजीरियाई सेना के हवाई हमले में आतंकी संगठन बोको हराम का सरगना अबू बकर शेकाउ बुरी तरह घायल हो गया है। सेना के अनुसार हमले में आतंकी संगठन के कई कमांडर मारे गए हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि नाइजीरियाई सेना कई बार हमलों में शेकाउ के मारे जाने को लेकर दावे करती आई है, लेकिन हर बार वीडियो जारी कर अपने जिंदा होने का सुबूत देता रहा। इस बार सेना के प्रवक्ता सानी उस्मान ने कहा कि देश के पूर्वोत्तर में सांबिसा के जंगलों में शुक्रवार की कार्रवाई में शेकाउ गंभीर रूप से घायल हुआ है।

इसमें बोको हराम के तीन कमांडर अब्दुकर मुबी, मलाम नूह और मलाम हम्मान मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। यह दावा ऐसे समय किया गया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी यहां के दौरे पर हैं।

माना जा रहा है कि उनके साथ नाइजीरिया सरकार की वार्ता बोको हराम के खिलाफ लड़ाई पर केंद्रित रहेगी। नाइजीरियाई बलों ने क्षेत्रीय सेनाओं की मदद से हाल ही में इस आतंकी संगठन के कब्जे से कई इलाकों को मुक्त कराया है।

भारत-म्यांमार सीमा पर 5.5 तीव्रता का भूकंप, असम में महसूस हुए झटके

भारत- पाक के बीच सीधी बातचीत का अमेरिका ने किया समर्थन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.