Move to Jagran APP

बोको हरम कर रहा पत्थर मारकर बंधक लड़कियों की हत्या

नाइजीरिया की सेना आतंकी संगठन बोको हरम के कब्जे से बंधक बनाईं गईं लड़कियों और महिलाओं को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन चला रही है। लेकिन, सेना के सामने मुश्किलें आना शुरू हो चुकीं हैं। सेना अभी तक बोको हरम के कब्जे में मौजूद सभी बंधक लड़कियों व महिलाओं को नहीं

By manoj yadavEdited By: Published: Mon, 04 May 2015 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 04:41 PM (IST)
बोको हरम कर रहा पत्थर मारकर बंधक लड़कियों की हत्या

अबुजा। नाइजीरिया की सेना आतंकी संगठन बोको हरम के कब्जे से बंधक बनाईं गईं लड़कियों और महिलाओं को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन चला रही है। लेकिन, सेना के सामने मुश्किलें आना शुरू हो चुकीं हैं। सेना अभी तक बोको हरम के कब्जे में मौजूद सभी बंधक लड़कियों व महिलाओं को नहीं छुड़ा पाई है और इस बीच इस आतंकी संगठन ने लड़कियों की पत्थर मारकर हत्या करनी शुरू कर दी है। कुछ को कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया जबकि तीन महिलाओं की मौत एक लैंड माइन विस्फोट में हो गई।

loksabha election banner

वैसे तो सेना ने 700 बंधकों को छुड़ा लिया है, लेकिन जो अब भी आतंकियों के कब्जे में हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण उनकी जान को खतरा बढ़ गया है।

गौरतलब है कि बीते साल अप्रैल में बोको हरम ने 234 लड़कियों का स्कूल से अपहरण कर लिया था और उसके बाद से इन लड़कियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

रिहा होने वाली लड़कियों में से एक ने बताया कि सेना ने जब उन्हें बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकियों ने बंधकों से अपने साथ चलने को कहा। एक लड़की के अनुसार, जब उन्होंने उनके साथ जाने से इंकार किया तो उन्होंने हमें पत्थरों से मारना शुरू कर दिया। इस लड़की ने आगे बताया कि आतंकियों की पत्थरबाजी में कई लड़कियां और महिलाएं मारी गईं लेकिन उनकी संख्या कितनी है, इसका अंदाजा उन्हें नहीं है।

एक अन्य लड़की के अनुसार, सेना का ऑपरेशन शुरू होने के बाद आतंकी ज्यादा हिंसक हो गए और वह बंधकों को मारने लगे तब कई लोगों ने भागना शुरू कर दिया और जंगलों में जाकर छुप गए। छुड़ाए गए बंधकों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उनको राहत शिविरों तक पहुंचाने के लिए सेना के वाहन कम पड़ गए। ऐसे में कई बंधकों को कई किलोमीटर पैदल चलकर ही वहां तक पहुंचना पड़ा। इसी दौरान वहां बिछीं लैंड माइंस में ब्लास्ट हुआ और कुछ बंधकों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं थीं।

बंधक बनाई एक महिला के बच्चे की कुपोषण के कारण मौत हो गई है। इस महिला के गांव पर फरवरी 2014 में हमला किया गया था। उस दौरान करीब 109 लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी जबकि महिलाओं और लड़कियों को बंधक बना लिया गया था।

नाइजीरियाई सेना का दावा है कि पिछले कई दिनों से चलाए जा रहे है उसके सैन्य ऑपरेशन में अब तक 700 बंधकों को छुड़ाया जा चुका है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो सका कि चिबुक के स्कूल से किडनैप की गई लड़कियां इसमें शामिल हैं या नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.