किसान के हाथ लगा दो हजार साल पुराना वाद्य यंत्र, दो लाख का इनाम
मध्य चीन के हुनान निवासी किसान झांग झिलिन को 30 सेमी लंबी और एक किलो वजन की खोखली वस्तु मिली।
बीजिंग, प्रेट्र। एक किसान ने 2000 वर्ष पुराना वाद्य यंत्र खोजा है। इसके लिए उसे इनामस्वरूप 3330 डॉलर (करीब दो लाख रुपये) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मध्य चीन के हुनान निवासी किसान झांग झिलिन को 30 सेमी लंबी और एक किलो वजन की खोखली वस्तु मिली। उसे शक हुआ कि यह महंगी वस्तु है और इसकी जानकारी जिन्हुआ न्यूज एजेंसी को दी। उसने उस वस्तु के फोटो खींचे और उन्हें सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो भेज दिया। ब्यूरो स्टाफ तुरंत उसके घर पहुंचा और वस्तु का निरीक्षण किया। कई सप्ताह निरीक्षण के बाद उसकी पौराणिकता का पता चल पाया।
सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो के मुखिया झांग फेंग ने बताया कि कांस्य की वस्तु जियांग्जी संग्रहालय में रखी गई है। इसका प्रयोग 447-421 ईसा पूर्व युद्ध से लौटने पर बजाने के लिए किया जाता था। ड्रम जैसा कांस्य से बने इस वाद्य यंत्र पर हथौड़े से चोट की जाती है तो अलग-अलग तरह की घंटी बजती है। किसान झांग ने बताया कि 1950, 1990 के दशक में उसके शहर से कई ऐतिहासिक कलाकृतियां मिल चुकी हैं।
म्यूनिख फायरिंगः हमलावर ने फेसबुक से मैसेज कर बच्चों को मैकडॉनल्ड बुलाया था
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इस साल हुए ये हैं बड़े हमले