प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा मित्र मानते हैं राष्ट्रपति बराक ओबामा
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एरिक शुल्ज ने बताया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा पीएम मोदी को अपना अच्छा मित्र मानते हैं।
वाशिंगटन, आइएएनएस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपना अच्छा मित्र मानते हैं। दोनों देश दक्षिण चीन सागर सहित अन्य मसलों का हल तलाशने के लिए साथ काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के उप प्रवक्ता एरिक शुल्ज ने शुक्रवार को यह बात कही। वे दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन के रवैये से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा,'भारत के साथ हमारा करीबी संपर्क है। राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री मोदी को एक अच्छा मित्र मानते हैं। दोनों देशों ने कई परियोजनाओं पर मिलकर काम किया है।'
शुल्ज ने कहा कि हाल में अमेरिका ने भारत के साथ जिस समझौते पर मिलकर काम किया उसकी बदौलत ही पेरिस जलवायु समझौता हकीकत में बदल पाया। दोनों देशों के बीच गहरे आर्थिक और सुरक्षा संबंध होने के कारण भी मोदी के साथ अपने संबंधों को ओबामा काफी महत्व देते हैं। इससे एक दिन पहले व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई थी कि ओबामा का उत्तराधिकारी भी उनकी तरह ही भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता देगा।
ये भी पढ़ें- बराक अोबामा से चीन में मिलेंगे पीएम मोदी, NSG पर हो सकती है चर्चा