Move to Jagran APP

लंदन : आतंकी हमले में मारी गई महिला आयशा फ्रेड

एक रिपोर्ट के अनुसार आतंकी हमले का शिकार होने से पहले अपने दो बेटियों को लेने निकली थी। उसकी एक बच्ची आठ साल और एक ग्यारह साल की है।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 12:16 AM (IST)
लंदन : आतंकी हमले में मारी गई महिला आयशा फ्रेड
लंदन : आतंकी हमले में मारी गई महिला आयशा फ्रेड

लंदन, एजेंसी। वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर आतंकी हमले में मारी गई महिला की पहचान आयशा फ्रेड के रूप में हुई है। घटना के समय वह बच्चों को स्कूल से लेने के लिए इस पुल से गुजर रही थी। 43 वर्षीय आयशा फ्रेड गलिशियाई मूल की ब्रिटिश नागरिक है। वह ब्रिटेन में ही जन्मी और उसने पुर्तगाली मूल के जॉन फ्रेड से शादी कर ली।

loksabha election banner

एक रिपोर्ट के अनुसार आतंकी हमले का शिकार होने से पहले अपने दो बेटियों को लेने निकली थी। उसकी एक बच्ची आठ साल और एक ग्यारह साल की है। आयशा के कालेज की प्रिंसिपल रचेल बोरलैंड ने बताया कि वह सभी सहयोगियों के बीच बहुत ही लोकप्रिय थी। आएशा वेस्टमिंस्टर ब्रिज के पास ही स्थित डीएलडी कालेज में स्पैनिश भाषा पढ़ाती थी। वह विभागाध्यक्ष थी। बोरलैंड ने बताया कि उन्हें उसकी असमय मौत का बेहद दुख है। इसी तरह आयशा फ्रेड की चचेरी बहन ने बेटानजोस में बताया कि आयशा की मौत की पुष्टि लंदन में उसके पति जॉन फ्रेड ने की थी।

आएशा फ्रेड कुछ साल पहले नॉटिंग हिल में रहती थी। वहां के उसके एक पड़ोसी विजी सॉडन ने बताया कि अगर आप समाज के सबसे अच्छे लोगों की कल्पना कर सकते हैं, तो वह उनमें से ही एक थी। वह एक बहुत अच्छी मां और प्यारी इंसान थी।

बताया जाता है कि आयशा की दो बहने अब उसकी मां के साथ लंदन जाने वाली हैं। मूलत: बेनटोज की रहने वाली आयशा के लिए वहां के लोगों ने डाउनहाल के बाहर एक मिनट का मौन रखा। मेयर रामोन ग्रेशिया ने कहा कि वह इस आतंकी वारदात से बेहद स्तब्ध हैं।

लंदन: संसद के बाहर हमले की ISIS ने ली जिम्मेदारी, 8 लोग गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.