रूस में मछली मारने वाले जहाज के डूबने से 43 की मौत
रूस में समुद्र में एक मछली मारने वाले जहाज के डूब जाने से 43 लोंगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। बताया गया है कि जहाज पश्चिमी प्रशांत महासागर में कामचाटका पेनेनसुला के निकट बुधवार को डूब गया।
By Sudhir JhaEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2015 08:31 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 09:12 AM (IST)
मास्को। रूस में समुद्र में एक मछली मारने वाले जहाज के डूब जाने से 43 लोंगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। बताया गया है कि जहाज पश्चिमी प्रशांत महासागर में कामचाटका पेनेनसुला के निकट बुधवार को डूब गया।
जहाज पर 132 लोग सवार थे। 63 लोगों को बचा लिया गया। जहाज पर 54 विदेशी और 78 रूसी लोग सवार थे। विदेशी लोगों में से म्यांमार, यूक्रेन और लिथुआनिया के नागरिक थे। बताया गया है कि जहाज में छेद हो जाने से उसमें पानी भरने लगा और जहाज 15 मिनट में डूब गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें