कॉगो गोमा में 12 लोगों की हत्या, युगांडा के विद्रोहियों पर आरोप
अफ्रीकी देश युगांडा के विद्रोहियों पर कॉगो में हिंसा फैलाने का आरोप लगा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा के विद्रोहियों पर मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेडिक रिपब्लिक ऑफ कॉंगो में हमला कर 12 लोगों को मौत के घाट उतारने का आरोप है।
कॉगो गोमा। अफ्रीकी देश युगांडा के विद्रोहियों पर कॉगो में हिंसा फैलाने का आरोप लगा है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा के विद्रोहियों पर मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेडिक रिपब्लिक ऑफ कॉंगो में हमला कर 12 लोगों को मौत के घाट उतारने का आरोप है।
कॉगो गोमा के एक स्थानीय एनजीओ के मुताबिक कुछ लोगों ने पहले चार स्थानीय लोगों को गोली मार दी गई और फिर अस्पताल में मौजूद सात मरीजों और नर्स को धारधार हथियारों से काटकर मार दिया।
उत्तरी कीवु इलाके के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि एनजीओ के मुताबिक हमले में मरने वाले लोगों की संख्या 30 के आस पास है।
पढ़ें- युगांडा में फंसे युवाओं की वापसी को लेकर प्रदर्शन