उत्तरी फ्रांस में बंधक संकट खत्म, पुलिस कार्रवाई में बंदूकधारी ढेर
फ्रांस के शहर रोबिक्स में बंधक संकट खत्म हो गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बंदूकधारी मारा गया। सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बंदूकधारी की लाश बरामद कर ली गई है।
रोबिक्स। फ्रांस के शहर रोबिक्स में बंधक संकट खत्म हो गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बंदूकधारी मारा गया। सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बंदूकधारी की लाश बरामद कर ली गई है।
प्रोसिक्यूटर फ्रेडरिक फेवरे ने बताया कि जिस घर में लोगों को बंधक बनाया गया था वहां से एक संदिग्ध की लाश मिली है। उन्होंने बताया कि वहां से एक क्लाशनिकोव असॉल्ट राइफल भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा, एक संदिग्ध ने आत्मसमर्पण करने के लिए अपनी पिस्तौल बाहर फेंक दी थी और उसे घर के बाहर से हिरासत में ले लिया गया है, जबकि उसके कई अन्य साथी फरार हो गए।
गौरतलब है कि मंगलवार रात एक बंदूकधारी ने कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन शुरू किया था। उत्तरी फ्रांस का ये यह शहर बेल्जियम सीमा पर स्थित है। हालांकि पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी है कि कितने लोग थे जिन्होंने लोगों को बंधक बनाया था। साथ यह भी जानकारी नहीं दी गई है कि किस वजह से इसे अंजाम दिया गया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पेरिस में हुए आतंकी हमले से इसका कोई संबंध नहीं है।