लीबिया में एक और नौका डूबी, 37 प्रवासियों की मौत
भूमध्यसागर पार कर लीबिया से यूरोप आने की कोशिश कर रहे 37 और प्रवासियों के डूबने की खबर है। लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 100 किमी दूर खोम्स के पास नाव पलटने से यह हादसा हुआ।
त्रिपोली। भूमध्यसागर पार कर लीबिया से यूरोप आने की कोशिश कर रहे 37 और प्रवासियों के डूबने की खबर है। लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 100 किमी दूर खोम्स के पास नाव पलटने से यह हादसा हुआ।
रेड क्रीसेंट के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मिसराती ने बताया कि हादसा रविवार को हुआ। यह साफ नहीं है कि नाव पर कितने लोग सवार थे। खबर लिखे जाने तक 37 शव बरामद किए जा चुके थे।
इससे पहले गुरुवार को लीबिया के जुवारा में नौका पलटने से 200 प्रवासियों की मौत हो गई थी। दूसरी ओर, ऑस्टि्रया ने सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पिछले हफ्ते हंगरी की सीमा के पास एक ट्रक में 76 प्रवासियों का शव मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।
जन सुरक्षा मंत्रालय के महानिदेशक कोनार्ड कोगलर ने बताया कि सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे करीब दो सौ शरणार्थी पकड़े गए हैं। साथ ही पांच मानव तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही बीते दो दिनों में हंगरी और ऑस्टि्रया की कार्रवाई में गिरफ्तार तस्करों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।