भूकंप से आज फिर हिला नेपाल, लोग घबराकर घरों से भागे
नेपाल आज एक बार फिर भूकंप से हिल गया। नेपाल में आज तड़के 1:55 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार मापी गई। काठमांडू स्थित नेपाल सिस्मोलॉजी सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था।
काठमांडू। नेपाल आज एक बार फिर भूकंप से हिल गया। नेपाल में आज तड़के 1:55 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार मापी गई। काठमांडू स्थित नेपाल सिस्मोलॉजी सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था।
लोग डर के अपने- अपने घरों से निकल गए। भूकंप विशेषज्ञों के मुताबिक यह आफ्टरशॉक था। लेकिन नेपाल में लोग भूंकप से इतने डरे हुए हैं कि वे भूकंप के बाद फिर से घरों में जाने की हिम्मत नहीं जूटा पा रहे थे। अधिकांश लोगों ने रात जाग कर ही गुजारी।
नेपाल में पिछले महीने आए भयंकर भूकंप में लगभग 9000 लोगों की मौत हो गई और हजारों घायल हो गए.। हजारों की संख्या में घर ध्वस्त हो गए। उस बड़े भूकंप के बाद नेपाल में सैकड़ों झटके आ चुके हैं।
पढ़ेंः नेपाल में फिर भूकंप के तीन झटके
पढ़ेंः नेपाल में थम नहीं रहे झटके