Move to Jagran APP

नेपाल में छह माह बाद पेट्रोल की आपूर्ति बहाल

नेपाल सरकार ने छह माह के अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति बहाल कर दी। मधेशी आंदोलन के चलते भारत के साथ लगते प्रमुख सीमा व्यापार केंद्रों के रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई थी जिसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 09:30 PM (IST)
नेपाल में छह माह बाद पेट्रोल की आपूर्ति बहाल

काठमांडू । नेपाल सरकार ने छह माह के अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोलियम पदार्थो की आपूर्ति बहाल कर दी। मधेशी आंदोलन के चलते भारत के साथ लगते प्रमुख सीमा व्यापार केंद्रों के रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई थी जिसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।

loksabha election banner

काठमांडू में सभी पेट्रोल स्टेशनों से दोनों निजी और सार्वजनिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेट्रोल की आपूर्ति शुरू हो गई। यह कदम सोमवार को भारत से रक्सौल सीमा से ईधन की आपूर्ति बहाल होने के बाद उठाया गया। इसके पहले मधेशी आंदोलनकारियों ने पांच महीने की नाकेबंदी खत्म कर दी थी। नए संविधान के खिलाफ आंदोलनरत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेशी फ्रंट ने सोमवार को हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.