जापान के बाद चीनी लड़ाकू विमान ताइवान में घुसे
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चेन चुंग-ची ने कहा, हम विमानों की आवाजाही को सिर्फ देखने की स्थिति में थे।
ताइपे, रायटर : चीन के लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को ताइवान के आकाश में अभ्यास किया और वापस लौट गए। यह जानकारी स्वायत्तशासी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दी है। ताइवान सरकार ने इसके लिए चीन से विरोध नहीं जताया है। कहा है कि इससे उसके नागरिकों को कोई खतरा नहीं है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चेन चुंग-ची ने कहा, हम विमानों की आवाजाही को सिर्फ देखने की स्थिति में थे। हमने शुरू से लेकर अंत तक चीनी लड़ाकू विमानों का यह अभ्यास देखा। यह सामान्य अभ्यास जैसा था। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान को वजन देने के लिए दो फोटो भी जारी किये हैं। इनमें चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के नजदीक उड़ते दिखाई दे रहे हैं।
चीनी रक्षा मंत्रालय ने इस अभ्यास की न तो सूचना दी थी और न ही ताइवान की सूचना पर कोई सफाई दी है। चीन ने इसी तरह का वायुसेना अभ्यास पिछले हफ्ते जापान के आकाश में किया था। जापान के मियाको और ओखीनावा द्वीपों के ऊपर से चीन के छह लड़ाकू विमान उड़े थे। ताइवान ने चीन के उस अभ्यास को भी देखा था। उसे लेकर चीन का दावा है कि वह पूरी तरह से विधि सम्मत और सामान्य थी। वह इस तरह के अभ्यास इलाके में करता रहता है।
यह भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने की 49 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी, मिली 10 साल की सजा