अफ्रीकी हमारे मेहमान, उन पर हमला करने वाले घृणित: हामिद अंसारी
भारत में अफ्रीकी लोगों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने हमलावरों को नाली का कीड़ा करार दिया है।
राबत, प्रेट्र । राबत, प्रेट्र : भारत में अफ्रीकी लोगों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने हमलावरों को घृणित करार दिया है। अंसारी ने कहा कि अफ्रीकी हमारे मेहमान हैं और उनके साथ किया जाने वाला कृत्य कानून का उल्लंघन है।
उप राष्ट्रपति अंसारी सोमवार से मोरक्को, ट्यूनीशिया के दौरे पर
मोरक्को की यात्रा पर गए अंसारी ने विमान में मीडिया से बातचीत में कहा, किसी पर भी हमला करना अस्वीकार्य है, चाहे वह मेहमान हो या अपने नजदीक का व्यक्ति। सरकार सभी तरह की ¨हसा को बुरा मानती है और उसकी निंदा करती है। उप राष्ट्रपति ने कहा, भारत के अफ्रीकी देशों के साथ महान सांस्कृतिक संबंध हैं और हम हमेशा उनके साथ रहेंगे। सन 1947 से पहले भी हम अफ्रीका के साथ जुड़े हुए थे। वहां को लेकर पूर्व की संप्रग सरकार और मौजूदा राजग सरकार की नीति में कोई अंतर नहीं है। अंसारी इन दिनों दो अफ्रीकी देशों- मोरक्को और ट्यूनीशिया की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।
उनके इस दौरे को अफ्रीकी देशों के साथ कूटनीतिक रिश्तों के विकास के तौर पर देखा जा रहा है जिसे बीते अक्टूबर में नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका सम्मेलन में मजबूती मिली थी। नई दिल्ली में हाल ही में कांगो के एक युवक की हत्या और हैदराबाद में नाइजीरियाई युवक पर हमले की घटनाओं को अफ्रीकी देशों ने गंभीरता से लिया है। भारत सरकार भी इस तरह की घटनाओं से चिंतित है।